April 19, 2024

Mookhiya

Just another WordPress site

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

मुजफ्फरपुर में एक भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं, 14 महीने बाद कोरोना फ्री हुआ जिला

मुजफ्फरपुर के लिए राहत वाली खबर है। जिले में अब एक भी कोरोना के एक्टिव केस नहीं है। 14 महीनों के बाद एक्टिव केसों की संख्या शून्य हो गयी है। जिला प्रशासन ने इसका आंकड़ा जारी किया है। बताया कि जिला कोरोना फ्री हो गया है। मई 2020 के बाद ये पहली बार है जब जिला में एक भी कोरोना के एक्टिव मरीज नहीं पाए गए हैं। एक मरीज जो पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती था। वह स्वस्थ होकर बुधवार को घर चला गया। बुधवार को भी पांच हज़ार से अधिक लोगों की जांच की गई। जिसमें एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं आया। एक्टिव केसों और मरीजों की संख्या भले ही कम हो गयी हो। लेकिन, खतरा अभी टला नहीं है।

जिला प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों से अपील किया जा रहा है की एहतियात बरतें। मास्क से दूरी नहीं बनाएं। लेकिन, हाल के दिनों में लोगों ने मास्क पहनना छोड़ दिया है। इसे लेकर अभियान भी समय समय पर चलाया जा रहा है। जुर्माना राशि भी वसूली जा रही है। बावजूद इसके लोग मास्क पहनना जरूरी नहीं समझते हैं।

पिछले दस दिनों में एक भी कोरोना के नए मरीज नहीं मिले हैं। प्रतिदिन सदर और SKMCH में पांच हज़ार से अधिक लोगों का कोविड जांच किया जा रहा है। लेकिन, एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं पाएं गए हैं। यह निश्चित ही राहत वाली खबर है। लेकिन, एहतियात बरतना नहीं छोड़ना चाहिय।

जिले में मेगा टीकाकरण अभियान 17 सितंबर को चलाया जाएगा। इसके लिए प्रखंडो में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पोस्टर के जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस पर स्लोगन भी लिखा है ‘एक अधूरा दो से पूरा’। जगह-जगह ये पोस्टर लगाएं गए हैं। स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं।