April 16, 2024

Mookhiya

Just another WordPress site

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

भोजपुर में पुजारी का मर्डर, अपराधियों ने सीन में मारी गोली

भोजपुर में एक बुजुर्ग पुजारी की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उनके सीने में गोली मारी है। घटना पीरो थाना क्षेत्र के हसन बाजार ओपी अंतर्गत जमुनीपुर गांव की है। शुक्रवार की मध्यरात्रि बुजुर्ग पुजारी अपने घर के दलान पर सो रहे थे, इसी दौरान दो अपराधी आए और उन्हें गोली मार दी। गोलियों की आवाज के इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थनीय लोगों ने घायल को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा लेकिन, रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगो से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। मृतक की पहचान रोहतास जिला के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मुंजी गांव निवासी 65 वर्षीय पुत्र रामचंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले 25 वर्षों से अपने ससुराल जमनीपुर में रहते थे। यहां गांव के एक काली मंदिर में 25 वर्षों से पूजा करवाते थे।

मृतक के पुत्र बृज किशोर सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात घर के बाहर दालान में बने मड़ाई में अपनी पत्नी के साथ सोये थे। उसी दौरान करीब दो बजे हथियारबंद अपराधी आ धमके और उन्हें गोली मार दी। आवाज सुनकर जब उनके परिजन घर से बाहर आए तो कि वो खून से लथपथ पड़े हैं। इसके बाद अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बृज किशोर सिंह ने बताया कि किसने और क्यों उनकी हत्या की यह जांच का विषय है। उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्या की गिरफ्तारी करे।