November 25, 2026

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

अखिलेश यादव भी जाएंगे अयोध्या, चंपत राय को दिया धन्यवाद

शुक्रवार को अखिलेश यादव ने बताया था की उन्हें निमत्रण नहीं मिला। इसके बाद अब उन्हेंने टवीट करके निमंत्रण मिलने पर चंपत राय को धन्यवाद कहा है| इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन करने वह अवश्य आएंगे|
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अपने अंतिम दौर में है| हजारो लोगो को इस कार्यक्रम का निमत्रण भेजा गया है। कई लोग इसमें शामिल हो रहे और कई लो नहीं भी हो रहे है| रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे। वही इस कार्यक्रम में शामिल होने से कांग्रेस ने इंकार कर दिया है| वही अब इस कार्यक्रम में शामिल होने या ना होने को लेकर अखिलेश यादव ने भी स्थित साफ कर दिया है|
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव चंपत राय को एक लिखे पत्र में अखिलेश यादव ने कहा की वह प्राण प्रतिष्टा के बाद दर्शन करने आएंगे| अपने खत में उन्होंने निमंत्रण मिलने के लिए धन्यवाद कहा इसके साथ ही उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम सहकुशल सपंन्न हो| वह अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम के बाद दर्शन करने आएंगे
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें अयोध्या में होने जा रहे भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही कूरियर से मिला हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें निमंत्रण कूरियर से भेजा गया है तो उसकी रसीद उन्हें दिखा दी जाये, ताकि यह पता चल सके कि निमंत्रण सही पते पर ही भेजा गया है या नहीं. राजधानी में समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित किये जाने के सवाल पर कहा, ”यह (भाजपा) अपमानित करने का काम करते हैं. मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला हैं. जब हम कोई कार्यक्रम करते हैं तो अपने परिचित को ही निमंत्रण देते हैं. हम किसी राह चलते को निमंत्रण नहीं देते. हमें कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है.”
इससे पहले विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल से पूछा गया कि क्या सपा प्रमुख अखिलेश यादव को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजा गया हैं ? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘‘निमंत्रण उन तक पहुंचा है, या नहीं, यह मैं नहीं कह सकता लेकिन निमंत्रण सूची में उनका नाम है.”