April 30, 2024

Mookhiya

Just another WordPress site

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

सर्वे के जरिए पता लगाएगी नीतीश सरकार: बिहार में अभी और कितनी सड़कों की है जरूरत?




नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने हाशिये पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए विशेष पहल की है। सभी धर्म-समुदाय के विकास के लिए हमलोगों ने काम किया। सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल, हर घर शौचालय निर्माण, हर घर पक्की गली-नाली का निर्माण आदि कराया गया। अब इन सबके मेंटेनेंस का कार्य भी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री बुधवार को जमुई के श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में समाज सुधार अभियान के अंतर्गत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास एवं लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। लड़कियों की कम उम्र में शादी से कई प्रकार की परेशानियां होती हैं। इसलिए गांव-गांव तक समाज सुधार अभियान को निरंतर चलाइये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहरीली शराब की घटना जब सामने आयी तब कुछ लोग शराबबंदी को असफल बताने लगे। इस पर तरह-तरह के सवाल उठाने लगे। तब हमने कहा कि शराब पीना बुरी चीज है, पीओगे तो मरोगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुंदर समाज बनाने के लिए शराबबंदी जरूरी है। इसको सफल बनाने को सभी लोग आगे आएं।