October 11, 2025

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

महिला डॉक्टर ने अपने पति पर लगाए आरोप: प्रेग्नेंसी में पीटकर कराया गर्भपात और दहेज के लिए की दूसरी शादी!

हाजीपुर में एक महिला डॉक्टर ने अपने डॉक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस मामले में पुलिस स्टेशन में केस भी दर्ज कराया है। महिला डॉक्टर ने अपने पति पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, दबाव डालने पर शादी करने, गर्भवती होने पर बुरी तरह पिटाई करके गर्भपात कराने और गाली-गलौच देकर छोड़ने का आरोप लगाया है। आरोपी का नाम डॉ. विनोद है। इसके ऊपर पहले से दो केस है , पहला केस उपहरण का और दूसरा दहेज़ का। और अब तीसरा केस दर्ज हो गया है। जानकारी के अनुसार महिला की विनोद से 10 जून 2021 में शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि पहले शादी का झांसा देकर डॉ. ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद वह अपनी बात से मुकर गए। काफी दबाव डालने के बाद शादी तो कर ली लेकिन उनका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करवा दिया।

बता दें कि डॉ. विनोद कुमार पर जिस महिला डॉक्टर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, उन्हीं की मां ने 9 जून 2021 को अपनी बेटी के अपहरण का केस दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि डॉक्टर विनोद पहले से शादीशुदा हैं। उनके दो बच्चे हैं। डॉ. विनोद पर इससे पहले उनकी पहली पत्नी ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि वे उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी चक्कर में उन्होंने महिला चि‍कित्‍सक से शादी कर ली।