April 25, 2024

Mookhiya

Just another WordPress site

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

बिहार पंचायत चुनाव 10वें चरण की मतगणना: कई पंचायतों से आने लगे परिणाम, जानें किसे कहां से मिली जीत?





मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। आज सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्‍याशियों के समर्थक जमा हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इसी बीच अररिया जिले से दो परिणाम सामने आए हैं। तारण पंचायत से पूर्व मंत्री सरफराज आलम के साले को करारी हार मिली है।

सहरसा में कड़ी सुरक्षा के बीच सलखुआ प्रखंड की मतगणना कार्य शुरू है। शहर के जिला हाई स्कूल में हो रही 11 पंचायतों की काउंटिंग में अबतक चार मुखिया में तीन पंचायतों में नये चेहरे को जीत मिली है।

गोपालगंज के बरौली की बतारदेह पंचायत से कमलेश पटेल मुखिया चुने गए हैं। सलेमपुर पश्चिमी से संतोष सिंह को मुखिया पद पर विजयी घोषित किया गया है। जबकि मंतोष कुमार बीडीसी पद पर विजयी हुए हैं। जिला परिषद क्षेत्र संख्या 25 से जदयू नेता फैज अहमद की पत्नी रुखसाना परवीन विजयी हुईं हैं।

राजपुर परसनपाह पंचायत से मुनेश्वरी देवी जीतीं। उन्हें कुल 1522 मत मिले। उनकी निकटतम प्रत्याशी लक्ष्मी देवी को कुल 807 मत मिले।

किशनगंज के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत से कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंटू चौधरी मुखिया पद का चुनाव जीते

– औरंगाबाद जिले के देव और कुटुंबा प्रखंड की मतगणना जारी है। अबतक जिला परिषद क्षेत्र संख्या 24 से राजद नेता ई सुबोध कुमार सिंह की पत्नी किरण सिंह ने काफी मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

गोपालगंज के बरौली की देवापुर पंचायत से बबलू सिंह मुखिया पद पर जीते। मोहिउद्दीपुर पकड़िया से वीरेंद्र सिंह हुए विजयी घोषित।

– भभुआ में मतगणना शुरू होने के तीन घंटे बाद भी किसी पंचायत का चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया गया है। सदर प्रखंड भभुआ में बुधवार को संपन्न मतदान के मतों की गिनती मोहनियां के बाजार समिति परिसर में शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई। लेकिन, 11 बजे तक किसी पद का अधिकारिक चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया जा सका था। वैसे मुखिया पद के लिए रतवार पंचायत से रामाशीष पाल, रूपपुर से सुग्रीव पासवान, मनिहारी पंचायत से शिवनारायण बिंद के चुनाव जीत जाने का दावा उनके समर्थकों द्वारा किया जा रहा है।

जोकीहाट प्रखंड के क्षेत्र संख्या 24 से जिप सदस्य के रूप में नए चेहरे परवेज मुसर्रफ विजयी। केसर्रा पंचायत से उमेश पासवान व हरदार से बीबी हिना पति शमीम मुखिया बने।

केशोपुर पंचायत से रानीदेवी विजयी हुई हैं। रानीदेवी को 2216 मत मिले जबकि शिवानंद यादव को 1189 मत मिले।

– सीवान के दरौंदा के करसौत से रामकृष्ण सिंह (काका) जीते। पिनरथु खुर्द से मुखिया पद पर नईमुलहक सिद्दीकी जीते। महाराजगंज के सारंगपुर से पूर्व प्रमुख इम्तेयाज अहमद की पत्नी चुनाव हारी।

– आरा में भोजपुर के बड़हरा ब्लॉक में भी बदलाव का दौर जारी है। दसवें चरण के चुनाव की मतगणना में दो पंचायतों का चुनाव परिणाम आया है। दोनों में ही नये लोगों को मुखिया का ताज मिला है।

बगड़हरा पंचायत से कुलसुम व काकन से सबिहा मुखिया पद के लिए विजयी। दोनो पंचायत से निवर्तमान मुखिया की हार हुई। हालांकि ये दोनों पहले मुखिया रह चुके हैं।

सासाराम के शहर के तकिया बाजार समिति में बुधवार को दसवें चरण की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। करगहर व राजपुर प्रखंड के निर्धारित समय सुबह आठ बजे से मतगणना की कार्रवाई शुरू हुई।

अररिया के जिले के जोकीहाट प्रखंड के दसवें चरण में हुए पंचायत चुनाव के मतगणना को लेकर काउंटिंग हॉल के बाहर उमड़ी समर्थकों व मतगणना एजेंटों की भीड़।

– अररिया में शुक्रवार को पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम था। मतगणना स्थल मार्केटिंग यार्ड के अंदर व बाहर पुलिस छावनी मे तब्दील था। चप्पे-चप्पे में पुलिस की तैनाती थी।

जोकीहाट प्रखंड का पहला परिणाम तारण पंचायत का आया। यहां से शाहिद ने निवर्तमान मुखिया मेराज को हराया। पूर्व मंत्री व राजद नेता सरफराज आलम के साले नाजिम की करारी हार हुई। वे मुख्य मुकाबले में भी नही दिखे। दूसरा परिणाम डुब्बा पंचायत का आया।

अररिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के जिला मुख्यालय स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में शक्रवार को जोकीहाट प्रखंड के 26 पंचायतों में 785 पदों के लिए चुनाव मैदान में भाग्य आजमा रहे 3767 प्रत्याशियों के मतों की गिनती शुरू हुई। काउंटिंग के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं। पंचायतों में विभिन्न पदों के 3767 प्रत्याशियों का आज किस्मत का फैसला होने वाला है। मतगणना के लिए सीसीटीवी, वीडियो कैमरा एवं नियंत्रण कक्ष सक्रिय हैं। शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं