April 18, 2024

Mookhiya

Just another WordPress site

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

बिहार पंचायत चुनाव लाइव परिणाम: बाल-बाल बचे, आरा में निवर्तमान मुखिया पर चली गोली

बिहार पंचायत चुनाव परिणाम लाइव:

बिहार के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में पंचायत चुनाव के चौथे चरण का मतदान 20 अक्‍टूबर को हुआ था। इस चरण में पड़े वोटों की गिनती आज हो रही है। मतगणना के शुरुआती नतीजों में ही बदलाव की बयार बहती नज़र आ रही है।

आरा: भोजपुर जिले के अगिआंव ब्लॉक की नोनउर पंचायत के निवर्तमान मुखिया बमभोला प्रसाद पर फायरिंग। बाल-बाल बचे।

बिझौरा पंचायत से राजेंद्र सिंह उर्फ पिंटू निर्वाचित घोषित हुए इन्हें 1563 मत प्राप्त हुए हैं

-बक्सर की अतरौना पंचायत से सचिंद्र सिंह को 1412 मत मिले है। इनके प्रतिद्वंदी रहे वर्तमान मुखिया ज्योति प्रकाश सिंह को 1388 मत मिले हैं। इस प्रकार अतरौना पंचायत से सचिंद्र सिंह 20 मतों के अंतर से विजई घोषित हुए है।

गोपालगंज की महुअवां पंचायत सीट से मुखिया पद पर विश्वकर्मा बैठा विजयी घोषित किए गए हैं। बीडीसी पद पर रॉकी राय चुने गए हैं। कटेया प्रखंड की अमेया पंचायत से मुखिया शिवकुमार विजयी घोषित किए गए हैं।

हुलासगंज से कमला देवी जिला परिषद सदस्य के लिए निर्वाचित घोषित। 69 वोट से रंभा देवी को हराया।

– बेला में नए प्रत्याशी जमशेद आलम 2035 मत लाकर पूर्व मुखिया सैफुल्ला 481 मतों से पराजित किया। बसमतिया में रानी खातून 1107 मत लाकर अरुणा देवी को 69 मत से पराजित किया तथा बबुआन पंचायत एमाजुद्दीन 352 मतों से विजय घोषित हुए।

अररिया के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के 26 पंचायतों में बुधवार को हुए मतदान के बाद 3154 प्रत्याशियों के मतगणना शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित मार्केटिंग यार्ड में सुबह 8:00 बजे से शुरू हुआ।

-चांद पंचायत से बीडीसी पद पर चंदन कुमार ने जीत दर्ज कराई है। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कृष्णानंद सिंह को चुनाव हराया है। कृष्णानंद को 878 मत मिले हैं। पंचायत समिति सदस्य पद की 16 सीटों में से तीन का चुनाव परिणाम 11 बजे तक आ गया था।

-भभुआ के चांद प्रखंड में संपन्न पंचायत चुनाव का परिणाम आना शुरू हो गया है। जिला निर्वाची पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा जारी चुनाव परिणाम के अनुसार, बिउरी पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद से प्रमोद सहनी ने जीत दर्ज की है।

-सासाराम, पंचायत-मोकर, पद-मुखिया, हरेंद्र कुमार-975 मत (विजेता), श्री ओम प्रकाश गुप्ता-842 मत

-सासाराम में पहले राउंड के नतीजे इस प्रकार रहे-प्रखंड सासाराम पंचायत -समरडीहा पद-मुखिया, प्रेम चंद्र कुमार सिंह -1957 मत (विजयी), श्रीमती नीतू देवी-1585 मत

-जहानाबाद और अरवल जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। जहानाबाद के मानस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में हुलासगंज प्रखंड में संपन्न हुए 9 पंचायत की मतगणना कराई जा रही है। अब तक के विभिन्न पदों के लिए परिणाम आए हैं ।कई पंचायतों में पुराने मुखिया हार गए हैं। नए चेहरे आ गए हैं।

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड की भरपुरा पंचायत का पहला रिजल्ट निकला। मुखिया पद पर भगवान साह ने 2309 मत प्राप्त कर जीत हासिल की।

मधुबनी में राजनगर से मुखिया हुए विजयी। शिविपट्टी- रंजू देवी, करहिया पूर्वी -राजेश कुमार भंडारी। करहिया पश्चिम -गंगाई ठाकुर, परिहार पुर- हीराकांत मिश्र

भरिया विशनपुर -अनिरुद्ध यादव।

-बगहा 1 की महिपुर भथौड़ा पंचायत से दुर्गेश ठाकुर मुखिया पद पर हुए विजयी। पूर्व मुखिया दिवाकर चौधरी को 40 मतों से हराया

-बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखण्ड की कुकुढा पंचायत से संगीता देवी तीन मतो से विजयी हुईं।

पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के 20 पंचायतों के लिए मतगणना कार्य शुरू हो चुका है। दमगड़ा पंचायत से अशोक यादव दूसरी बार मुखिया बने। मुगलिया पुरंदाहा पश्चिम पंचायत  से  बदलाव की बयार है।

औरंगाबाद के रफीगंज में सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हुई। वर्तमान मुखिया चुनाव हार रहे हैं।

भोजपुर के तरारी ब्लॉक में पहला परिणाम आया। सेदहा पंचायत में मुखिया का चेहरा बदला।

सासाराम शहर के तकिया चतुर्थ चरण की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। रोस्टर के अनुसार सासाराम व तिलौथू में मतगणना की कार्रवाई शुरू हुई।

-बक्सर के इटाढ़ी प्रखंड की  हकीमपुर पंचायत से पहला परिणाम मुखिया के लिए आया ।  विनोद सिंह को 1669 मत मिले। इनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप राय उर्फ लालू को 1446 मत मिले। मतों का अंतर 223 रहा।विनोद सिंह चुनाव जीत गए।