March 29, 2024

Mookhiya

Just another WordPress site

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

दरभंगा में पंचायत चुनाव में रहा महिलाओं का दबदबा

दरभंगा जिले के बहेड़ी प्रखंड के 25 पंचायतों के मुखिया का परिणाम सामने आया है। यहां के मतदाताओं ने कुछ नया कर दिखाया है। जिले में इस तरह का मतदान पहले भी हुआ है, जहां 25 सीटों में से 15 सीट पर महिलाओं ने जीत हासिल की है। जबकि 10 अन्य सीटों पर पुरुष ने जीत हासिल की है।

बता दें कि अटहर उत्तरी पंचायत के मुखिया पद पर पूनम देवी को 1212 मत मीले है, अटहर दक्षिणी पंचायत के मुखिया पद पर वीना देवी को 2237 मत मिले हैं, गंगदह शिवराम पंचायत के मुखिया पद पर ललिता देवी को 1095 मत मिले हैं, चकवा भरवाड़ी पंचायत के मुखिया पद पर आसिया देवी को 1392 मत मिले हैं, जोरजा पंचायत के मुखिया पद पर आशा देवी को 1588 मत मिले हैं, ठाठोपुर पंचायत के मुखिया पद पर सुनीता देवी को 1097 मत मिले हैं, दोहट नारायण पंचायत के मुखिया पद पर मनोरमा देवी को 1463 मत मिले हैं, नीमैठी पंचायत के मुखिया पद पर मधरी कुमारी को 1853 मत मिले हैं।

वहीं पघारी पंचायत के मुखिया पद पर ज्योति कुमारी को 1849 मत मिले है, बघौनी पंचायत के मुखिया पद पर समो खातुन को 1310 मत मिले हैं, रमौली गुजरौली पंचायत के मुखिया पद पर शीला देवी को 1472 मत मिले हैं, सुसारी तुर्की पंचायत के मुखिया पद पर ज्योति कुमारी को 2153 मत मिले हैं, हरहच्चा पंचायत के मुखिया पद पर रहमती खातून को 1762 मत मिले हैं, हथौरी दक्षिणी पंचायत के मुखिया पद पर कंचन सिंह को 1199 मत मिले हैं।

इधर, हावीडीह मध्य पंचायत के मुखिया पद पर रूबी देवी ने 1973 मत ला कर जीत हासिल की है, तो वही 10 पुरुष प्रत्याशिय में इनाई पंचायत के मुखिया पद पर लाल बाबू मंडल को 1290 मत, धनौली पंचायत के मुखिया पद पर सुरेंद्र यादव को 1368 मत, बलीगांव पंचायत के मुखिया पद पर राजीव मंडल को 1834 मत, बिठौली पंचायत के मुखिया पद पर जानकी रमन राय को 989 मत, बच्छी पंचायत के मुखिया पद पर नरेश यादव को 1018 मत, मिटुनियां पंचायत के मुखिया पद पर राजीव रंजन को 1484 मत, समधपुरा पंचायत के मुखिया पद पर सुमन कुमार सिंह को 1700 मत, हथौरी उत्तरी पंचायत के मुखिया पद पर अजीत कुमार को 1685 मत, हावीडीह उत्तरी पंचायत के मुख्य पद पर नारायण यादव को 1191 मत, हावीडीह दक्षिणी पंचायत के मुख्य पद पर राजेश मुखिया को 1333 मत ला कर जीत हासिल की है।

वहीं पुरुष के दावेदारी से महिलाओं ने आधे से ज्यादा सीटों पर अपना हक जमा लिया है। महिला और पुरुष प्रत्याशियों के मतों की बात करें तो महिला प्रत्याशियों का कम से कम मत 1095 व अधिक मत 2237 मिले हैं। जब की पुरुष प्रत्याशियों को कम से कम 989 मत लाए हैं और अधिकतम 1834 मत लाकर जीत हासिल की हैं। महिला और पुरुष के बात करें तो सबसे अधिक मत महिलाओं ने ला कर जीत हासिल करते हुए प्रखंड के आधे से ज्यादा सीटों पर उन्होंने हक जमा लिया है और अपना पंचायत के कमान संभालने में जुट गए हैं।