March 5, 2026

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

UP NEWS

‘गठबंधन को धोखा दे रही कांग्रेस ‘, बैठक टलने पर सपा ने साधा निशाना , फिर डिलीट पोस्ट
सपा ने कांग्रेस पर बेईमानी और धोखाबाजी का आरोप लगा तंज कसा है और बाद में पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। वही पार्टी की तरफ से गठबंधन की सीटों के लिए पैनल घोषित कर दिया गया है। अब ये पैनल ही इंडिया गठबधन में सीट शेयरिंग को लेकर फाइनल बातचीत करेगा। इसकी जानकारी कांग्रेस को दी गयी है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष को पत्र लिख कर पैनल बनाने की जानकारी दी है। इस पैनल में सपा महासचिव राम गोपाल यादव शामिल है.इसके आलावा राज्य सभा सांसद जावेद अली , विधायक संग्राम सिंह व पूर्व एमलसी उदयवीर सिंह भी इस पैनल में शामिल है।