October 11, 2025

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

UP कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने किया 22 जनवरी को अयोध्या जाने का एलान

Ram Mandir: रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर कांग्रेस के भीतर कलह की स्थिति बन चुकी है। एक तरफ जहां कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने इस समारोह में न जाने का फैसला किया है। वहीं दूसरी ओर निर्मल खत्री जैसे नेता ने कहा कि वो 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे। इसी बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है।
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने दूरी बना ली है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने 22 जनवरी को अयोध्या न जाने का फैसला किया है।
हालांकि, अयोध्या जाने को लेकर पार्टी में ही कलह की स्थिति बन गई है। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए निमंत्रण को व्यक्तिगत बताते हुए स्वीकार कर लिया।
अयोध्या जाने को लेकर कांग्रेस में दो-फाड़
खत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा,”मैं इस कार्यक्रम में भाग लूंगा। कांग्रेस पार्टी का ऐसा कोई निर्देश नहीं है कि कोई कांग्रेसी इस कार्यक्रम में भाग न ले, सिर्फ हमारे सर्वोच्च नेताओं ने ही 22 के निमंत्रण में आने में असमर्थता व्यक्त की है।”
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं पर साधा निशाना
रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने को लेकर कांग्रेस में दो फाड़ को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज (17 जनवरी) प्रतिक्रिया दी और राहुल गांधी पर निशाना साधा।
उन्होंने परोक्ष रूप से राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पार्टी (कांग्रेस) अपने ही नेता के साथ अन्याय करें और राम भक्तों को भगवान राम से दूर रखें तो राम भक्त कहां उनकी सुनने वाले हैं।
इंडिया गठबंधन ने हिन्दुओ का किया अपमान : अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने आगे इंडिया गढ़बंधन पर निशाना साधाते हुए कहा,”घमंडिया गठबंधन के नेताओ ने कभी सनातन धर्म को कुचलने की बात कही। हिंदुओं के बारे में अनाब-सनाब बयान दिया। तुष्टिकरण कीराजनीति के लिए हिंदुओं का अपमान किया। पहले कहते थे कि तीन किलोमीटर( बाबरी मस्जिद से दूरी) मंदिर बन रहा है।”
अनुराग ठाकुर आगे कहा की विपक्षी नेता राम मंदिर से दुरी बनाये रखना चाहते। ये लोग कल तक भगवान राम को काल्पनिक बता रहे थे।
विपक्षी नेताओं ने राम मंदिर के खिलाफ मुकदमा लड़ने पर जोर लगा दिया था।