February 25, 2026

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

औरंगाबाद में मुखिया तो सासाराम में बीजेपी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पर जानलेवा हमला!

सासारा में बीजेपी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पर भी जानलेवा हमला किया गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।डेहरी भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा तिवारी पर मंगलवार की रात जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने भाजपा नेता से सोने की चैन व अंगूठी भी छीन लिया, तथा उनके चार पहिया वाहन का चाबी व रिमोट छीन कर भाग निकले। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने इलाज हेतु भाजपा नेता को निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। घायल भाजपा नेता ने इस मामले में भलुआड़ी पंचायत के मुखिया पप्पू यादव, डब्लू गुप्ता एवं अन्य अज्ञात पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में पप्पू यादव पूर्व अध्यक्ष को अपने विरोधी मानता था औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड के चंद्रगढ़ पंचायत के मुखिया आमोद चंद्रवंशी पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में मुखिया बुरी तरह घायल हो गए है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  नबीनगर प्रखंड के खरौंधा गांव में अपराधियों ने उनपर लाठी-डंडा, हॉकी स्टीक और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जख्मी मुखिया का इलाज नबीनगर रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। इस संबंध में नबीनगर थानाध्यक्ष शैलेंद्र ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।