July 2, 2025

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का हड़ताल का पांचवा दिन, लोगो को हो रही है परेशानी

शहर में हर तरफ कूड़े का ढेर हो गया है। कूड़ा सड़ रहा है जिससे आस पास के इलाकों में सांस लेना मुश्किल हो गया है। यह गंदगी फेफड़े में संक्रमण फैला देगी। कचरे से निकल रही गैस के कारण समस्या हो रही है। कचरे पर हल्की बरसात ने समस्या और बढ़ा दी है। हड़ताल के पांचवे दिन नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव द्वारा हड़ताल तोड़वाने का प्रयास किया जाएगा। प्रधान सचिव से वार्ता के बाद भी हड़ताल नहीं खत्म हुई तो समस्या बढ़ जाएगी।

बिहार लोकल बॉडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के संयुक्त नेतृत्व में पटना नगर निगम सहित बिहार के सभी नगर निकायों के स्थानीय, दैनिक, आउटसोर्स और संविदा कर्मी आज पांचवे दिन भी हड़ताल पर हैं। सफाई कर्मियों की हड़ताल से कचरा उठा ही नहीं है। पांच दिन से शहर का कचरा सड़क पर फैला हुआ है। सड़क पर जानवरों ने कचरे को और फैला दिया है। इस कारण से उससे निकलने वाली गैस से आस पास से गुजरना मुश्किल हो गया है। घर से लेकर बाहर तक हर तरफ कचरा ही कचरा हो गया है। सफाई के बाद भी शहर में गंदगी का अंबार रहता था तो हड़ताल के बाद हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मोर्चा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, महामंत्री अमृत प्रसाद और श्यामलाल प्रसाद ने कहा है कि बिहार के नगर निकायों के सभी हड़ताली कर्मियों ने संकल्प लिया है कि जब तक दैनिक मजदूरों के नियमितीकरण एवं आउटसोर्स में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक के संबंध में सरकार स्पष्ट निर्णय नहीं ले लेती है, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। सोमवार से विभिन्न दलों के दलित नेताओं से भी हड़ताली सफाई कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल मिलकर सफाई मजदूरों को नगर निकायों में स्थाई नौकरी के हक से वंचित नहीं करने के लिए गुहार लगाएगा।