April 8, 2025

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

सीएम नीतीश कुमार ने फिर चन्नी पर साधा निशाना, कहा- अपना ही किया नुकसान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहारियों के खिलाफ बयान देकर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने अपना ही नुकसान किया है।नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर शुक्रवार को बिहार सदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गुरुगोबिंद सिंह जी महाराज का जन्म बिहार में हुआ। हमने राजगीर में कार्यक्रम किया था, जो गुरुनानक देव जी महाराज से संबंधित था। पटना साहिब आने वाले लोग राजगीर भी जाते हैं। पंजाब के कितने लोगों की सेवा बिहारी करते हैं। पंजाब में कोई विदेश जाते हैं तो उनके सब काम बिहार के लोग देखते हैं।

लालू प्रसाद से बड़ी संख्या में राजद के लोगों के जेल मेन्युअल के खिलाफ मिलने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। एक अन्य सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में हमारी पार्टी के लोग काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एम्स भी गये और अपनी आंखों का रूटीन चेकअप कराया। बिहार सदन को लेकर उन्होंने कहा कि यहां सबके रहने का पूरा प्रबंध कर दिया गया है।