April 7, 2025

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

मीडिया पर भड़के सीएम नीतीश कुमार, आपको समाज सुधार अभियान से नफरत है तो यहां से चले जाइए…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को समाज सुधार अभियान के तहत मुजफ्फरपुर पहुंचे। यहां वे मीडिया पर ही भड़क गए। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर आप लोगों को समाज सुधार अभियान से नफरत है तो यहां से चले जाइए। अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए।

 सीएम नीतीश ने कहा, ‘लोग बात सुन रहे हैं और आप मेरे पीछे जाकर हो-हो कर रहे हैं। ये आप लोग क्या कर रहे हैं ये फोटो? ये मीडिया वाले किधर जा रहे हैं? आप लोग ये क्या काम कर रहे हैं। कौन क्या बोलता है बोलने दीजिए। अगर आपको समाज सुधार अभियान से नफरत है, नफरत है तो यहां से चले जाइए बाहर। अगर इधर-उधर करना है तो कार्यक्रम से बाहर निकल जाइए।’

क्या है मामला

 सीएम नीतीश जब जनता को संबोधित कर रहे थे उस दौरान जेडीयू के कुछ कार्यकर्ता कार्यक्रम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से बकझक शुरू हो गई। हंगामा होता देख मीडिया के कैमरे उधर की तरफ घूम गए। इससे नीतीश कुमार भड़क गए और मीडियाकर्मियों को बाहर जाने के लिए कह दिया।

बिहार में किसी को भी शराब पीने की नहीं मिलेगी इजाजत

सरकार विकास के साथ ही सामाजिक सुधार के लिए भी संकल्पित है। शराबबंदी के साथ ही दहेज उन्मूलन और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ सरकार अभियान चला रही है। इस दिशा में बेहतर काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को समाज सुधार से कोई लेना-देना नहीं है। शराब जैसी खतरनाक चीजों को भी सही बताने में लगे हैं और कुतर्क कर रहे हैं। वैसे लोगों के लिए उनका स्पष्ट संदेश है कि बिहार में किसी को भी शराब पीने की इजाजत नहीं दी जाएगी।