February 25, 2026

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

Indian, Student, Education, Study, Late Night, Exam, Preparation,

बिहार बोर्ड 12thपरिणाम: बीएसईबी द्वारा बिहार बोर्ड 12वीं में पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

,

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी होगा। आज बिहार बोर्ड 12वीं के करीब 13.46 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा। नतीजों को लेकर  छात्रों को यह भी जान लेना चाहिए कि बिहार बोर्ड का पासिंग मार्क्स के लिए कितने नंबरों की आवश्यकता होती है। नियम के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटर के परीक्षार्थियों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 फीसदी मार्क्स लाना आवश्यक होता है। विद्यार्थी को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना होगा। और जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाएंगे, उन्हें कंपार्टमेंट दी जाएगी। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का आयोजन बीएसईबी द्वारा 1 से 14 फरवरी तक किया गया था। और परीक्षा में 13.46 लाख छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। तथा बिहार बोर्ड ने 3 मार्च को परीक्षा की आंसर-की जारी की थी।