April 17, 2025

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

चिराग पासवान के चचेरे भाई पर FIR

LJP सांसद प्रिंस राज लोजपा के सर्वेसर्वा चिराग पासवान के चचेरे भाई हैं। उन पर दिल्ली में यौन शोषण के मामले में FIR हुई है। इसमें चिराग पासवान का नाम आने पर मामला गरमा गया है। बुधवार को पटना में चिराग पासवान ने इस मसले पर सफाई दी। उन्होंने कहा- ‘मैंने पहले भी कहा था कि मुझे इस मामले की जानकारी थी। प्रिंस के साथ-साथ उस लड़की को भी मैंने ही साथ में बैठाकर समझाने की कोशिश की थी कि वह पुलिस में इसकी शिकायत करें। अब चूंकि FIR दर्ज हो गई तो जो भी दोषी होगा, उन्हें निश्चित रूप से सजा मिलनी चाहिए। चाहे वह प्रिंस ही क्यों न हो।’ हालांकि, चिराग ने यह भी साफ किया कि प्रिंस को पार्टी से निकाल दिया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की बरसी पर खगड़िया के पैतृक गांव शहरबन्नी में आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे चिराग ने FIR में नाम आने पर कहा- ‘FIR में कहा गया है कि मुझे इसकी जानकारी थी। यह बात तो मैं पहले से कह रहा हूं।’

FIR में महिला ने कहा है- ‘होटल में रेप की बात मैंने चिराग पासवान को बताई थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया।’ चिराग को सबूत मिटाने का आरोपी बनाया गया है।

महिला ने मई 2021 में दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और दिल्ली की अदालत के निर्देश पर पुलिस ने नौ सितंबर को प्रिंस राज के खिलाफ FIR दर्ज की। महिला ने दावा किया है कि वह लोजपा कार्यकर्ता है और उसने प्रिंस राज पर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।