April 16, 2025

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

Fire frame isolated on black

खौपनाक वारदात : गया में एक युवक को कार में बंद कर के जिन्दा जलाया?

बिहार के गया जिले में एक खौपनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक को बोलेरो में बंद करके  जिंदा जला दिया गया है। स्थानीय लोगों  को इसकी जानकारी शुक्रवार को मिली। ग्रामीणों ने देखा कि एक बोलेरो बुरी तरह से जल चुकी है और उसकी पीछे वाली सीट पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव पड़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद वहां तुरंत पुलिस पहुंची। मृतक की पहचान नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के अनैला गांव में रहने वाले सुबोध कुशवाहा के रूप में हुई। मृतक के शव की पहचान उसके भाई ने की।