July 13, 2025

Mookhiya

Desh ki Awaz

New Mookhiya election date announced.( Click Here )

सिलेंडर ब्लास्ट केस में झुलसी मां ने भी तोड़ा दम तीन मासूम बच्चों की घटनास्थल पर हुई थी मौत

मीनापुर थाना क्षेत्र के नंदना गांव में सिलेंडर विस्फोट में तीन बच्चों की मौत के बाद उनकी मां ने भी देर रात दम तोड़ दिया। मृत महिला की पहचान अशोक साह की पत्नी शोभा देवी (27) जबकि मृत बच्चों की पहचान दीपांजलि कुमारी (6), आदित्य, (4) और विवेक (2) के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद चारों शव परिजन के हवाले कर दिए जाएंगे। अस्पताल पहुंची मृत की सास सामरिया देवी ने बताया कि उसका बेटा अशोक साह दिल्ली में काम करता है। वह घर के लिए निकल चुका है। परिवार में पोत-पोतियों और बहू की मौत के बाद सामरिया देवी की भी हालत खराब थी। वह बार-बार बेहोश  हो रही थी।

श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज (SKMCH) के बर्न वार्ड में चारों को भर्ती किया गया था। बच्चों की हालत काफी नाजुक थी। वे 90% से अधिक जले हुए थे। महिला भी 75% से अधिक झुलसी हुई थी। उसे ICU में भर्ती किया गया था। देर रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर की माने तो 75% से अधिक जलने वाले केस में बचाना काफी मुश्किल होता है।